फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Departmental officer employees should fulfill their responsibility in the fair: Nirwal

मेले में अपनी जिम्मेदारी निभाए विभागीय अधिकारी कर्मचारी : निर्वाल

Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Departmental officer employees should fulfill their responsibility in the fair: Nirwal
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेले के आयोजन में लगे पुलिस, विद्युत, आबकारी, क्षेत्र पंचायत, वन विभाग आदि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए गंगा घाट पर साफ सफाई रखने व पेयजल सुविधा देने पर बल दिया गया। जिला पंचायत के द्वारा नगरी में सात से 10 जून तक ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का आयोजन किया जाना है जबकि मेले का उद्घाटन सात जून शाम को गंगा आरती के साथ व मुख्य स्नान नौ जून को होगा।
विज्ञापन

एसडीएम जानसठ जयनेंद्र सिंह ने कहा कि मेले में क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत भोकरहेडी की जिम्मेदारी साफ सफाई की रहेगी। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल सिंह ने बीडीओ को मेले के दौरान सफाई कर्मचारी रहने के निर्देश दिए। बैठक में श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डा. महकार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, एसडीओ विद्युत जितेेंद्र कुमार, अभियंता पवन गोयल, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया,बीडीओ राम आशीष, ड्रेनेज के अवर अभियंता श्रवण कुमार, प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, ईओ सुरजीत कुमार, डा. आर डी गौड़, सुरेंद्र सिंह, डा. वीरपाल सहरावत, रविंद्र कुमार , प्रधान पति राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed