फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Departmental inquiry of suspended accountant started

निलंबित लेखपाल की विभागीय जांच शुरु

Tue, 29 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Departmental inquiry of suspended accountant started
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण से रिश्वत लेने के मामले में निलंबित किए गए लेखपाल लोकेश कुमार की विभागीय जांच शुरू की गई। फिलहाल लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने तहसीलदार अभिषेक शाही से इस मामले में जल्द जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव दधेडूकलां के लेखपाल लोकेश कुमार का रविवार को सोशल मीडिया पर जमानत तस्दीक के मामले में 1400 रुपये की घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने रविवार रात को ही लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि दधेडूकलां क्षेत्र के लेखपाल लोकेश कुमार का वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया, जिसमें वह किसी कार्य के लिए पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपाल ने यह कृत्य कर शासन और प्रशासन की छवि को धूमिल किया है। उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गयी है। तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को लेखपाल के खिलाफ जांच कर आख्या जल्द देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आरोपी लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed