फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Department of Quality Pollution will test 65 pond water

65 तालाबों के पानी की परखेगा गुणवत्ता प्रदूषण विभाग

Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Department of Quality Pollution will test 65 pond water
65 तालाबों के पानी को परखेगा गुणवत्ता प्रदूषण विभाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के 65 तालाबों के पानी की गुणवत्ता प्रदूषण विभाग परखेगा। क्षेत्र के 42 गांवों में वेटलैंड के लिए चयनित तालाबों से जांच के लिए पानी का सैंपल लिए गए हैं।

ब्लॉक में कहीं प्रदूषित पानी जानवरों और पशु पक्षियों के जहरीला तो नहीं बना है। इसी मकसद से जिले की योजना के तहत पानी की जांच की महत्वपूर्ण योजना है। शासन के निर्देशों पर सभी वेटलैंड तालाबों में चरथावल नगर के पांच, कुटेसरा के तीन, दहचंद में तीन, खुसरोपुर, पावटी, ज्ञानामाजरा, चरथावल देहात, रोहाना खुर्द, दधेडू आदि 42 गांव में से ढाई लीटर पानी को बोतलों में बंद कर प्रदूषण विभाग को भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेशों पर तमाम ग्राम पंचायतों के सचिव हरकत में आ गया। शुक्रवार को एकत्रित पानी की बोतलों को विकास खंड कार्यालय का स्टाफ जिला मुख्यालय पर भेजने में जुटा रहा। उधर, प्रभारी वीडियो राजेंद्र कुमार ने बताया कि पशु पक्षियों और जानवरों की हिफाजत के साथ इंसानों को भी पानी की जांच का फायदा हों। वेटलैंड तालाब के जल प्रदूषित मिलने पर प्रदूषण विभाग उसको स्वच्छ, निर्मल और गुणवत्ता परक बनाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed