{"_id":"614784738ebc3e227e3e598e","slug":"demonstration-of-villagers-to-remove-garbage-khatauli-news-mrt5569896113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ी हटवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ी हटवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ के गांव अखलाकपुरा में कूड़ी हटवाने को प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ी हटवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव अखलाकपुरा में कई ग्रामीणों ने सरकारी खत्तों में कूड़ी डाल रखी है। कूड़ी की वजह से गांव में दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कूड़ी हटवाने को लेकर गांव में प्रदर्शन भी किया। उधर, ग्राम प्रधान के पति खालिद का कहना है कि वे उन ग्रामीणों को अलग से जमीन खरीद कर देंगे, जिन ग्रामीणों की सरकारी खत्तों में कूड़ी पड़ी है।
शनिवार को ग्राम प्रधान के पति खालिद ने जेसीबी से कूड़ी हटवानी प्रारंभ कर दी थी, जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था। कुछ ग्रामीणों ने कूड़ी हटाने का विरोध करते हुए गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। शिकायत करने पर एसडीएम जयेंद्र कुमार ने तहसीलदार अभयराज पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों की टीम को लेकर गांव में जांच करने के लिए भेजा था। तहसीलदार और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया था। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने कूड़ी हटवाने को लेकर गांव में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रोशन, शरीफ, बुरा, शकील, नौशाद, शमशाद, लियाकत, कालू, सरफराज व असलम आदि का कहना है कि उनके घरों के सामने कूड़ी पड़ी हुई है। कूड़ी से गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। तहसीलदार अभयराज पांडेय का कहना है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
प्रधान के पति पर लगाया आरोप
गांव अखलाकपुरा के पूरण, धर्म सिंह, सुभाष, महेंद्र, राजू, समुंदर, जगराम, बिंदर, सोमपाल आदि का कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से खत्तों में अपने कूड़ी डालते हुए आ रहे हैं, लेकिन ग्राम प्रधान के पति ने जबरदस्ती जेसीबी कूड़ी हटवा दी। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तो एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर मामले को शांत कराया था।