फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration at the supply office on Monday

भ्रष्टाचार निवारण समिति सोमवार को आपूर्ति विभाग कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at the supply office on Monday
सोमवार को आपूर्ति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। भ्रष्टाचार निवारण समिति के अध्यक्ष राजदीप त्यागी ने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिसके विरोध में कार्यकर्ता सोमवार को धरना प्रदर्शन करेंगे।

देवबंद में समिति की बैठक में राजदीप त्यागी ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन डीलर मनमानी पर उतारू है। मशीन पर अंगूठा लगाए जाने के बावजूद भी गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा उल्टे कार्यालय से लोगों को धमका कर भगा दिया जाता है। इसके विरोध में सोमवार को आपूर्ति विभाग कार्यालय पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति निरीक्षक का घेराव करेंगे। नगर मंडल प्रभारी राजेश त्यागी, रजनीश शर्मा, इस्लाम मलिक आदि ने भी विचार रखे। बैठक में अमरपाल, चौधरी सोनू गुर्जर, नीटू चौधरी, दीपक गुर्जर, दीपक त्यागी, प्रवीण गोयल, अंकुर त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा का कहना है उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। राशन का वितरण पारदर्शिता के किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed