फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration at the police station for the revelation of Khurshid murder case

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - खुर्शीद हत्याकांड के खुलासे के लिए थाने पर प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the police station for the revelation of Khurshid murder case
रतनपुरी थाने में धरने के दौरान पुलिस से उलझते ग्रामीण
- मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने खुलासे के लिए एक अक्तूबर तक का समय दिया
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई गांव मोहम्मदपुर माफी के खुर्शीद हत्याकांड के खुलासे को लेकर थाने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। उधर, मृतक के पिता वली मोहम्मद ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए एक अन्य तहरीर भी पुलिस को दी। पुलिस ने खुलासे के लिए एक अक्तूबर तक का समय दिया।
पांच अगस्त की शाम सवा आठ बजे मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। वह सलावा मार्ग पर घूमने के लिए निकला था। उसके पिता वली मोहम्मद ने अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
विज्ञापन

खुलासा नहीं होने से नाराज खुर्शीद के परिजनों सहित ग्रामीणों ने रतनपुरी थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच हत्याकांड के खुलासे को लेकर जिला पंचायत सदस्य मनोज लोहड्डा व मृतक के परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। खुलासे के लिए एक अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद ग्रामीण गांव लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान लोहड्डा मोदीलाल, ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर माफी परवेज सिद्दीकी, पूर्व प्रधान सतेंद्र पाल, बसपा नेता ब्रिजेश लोहड्डा, राजकुमार सैनी, सुनील प्रधान दूधली, वसीम अहमद, वली मोहम्मद, शाहरुख, मुर्शीद, फरमान अली आदि शामिल रहे। उधर, सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर गहनता के साथ जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed