फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration against the capture of the drain

नाली पर कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the capture of the drain
जानसठ तहसील में धरने पर बैठे ग्रामीण परिवार के लोग। - फोटो : KHATAULI
नाली पर कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में एसडीएम दफ्तर के सामने ग्रामीण परिवार के लोगों ने सरकारी नाली पर कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठे। ग्रामीण परिवार ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया।

गांव काटका निवासी शौकत ने एसडीएम जयेंद्र कुमार को एक शिकायती पत्र देकर बताया की गाटा संख्या 283 में उनका मकान है। वहीं, दक्षिण दिशा में उनके विपक्षी मौसम अली का खेत है। मौसम के खेत के बराबर में सरकारी नाली है, जो खाता गाटा संख्या 282 है। वहीं, पीड़ित ने बताया कि मौसम ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा करके अपने खेत मे मिला लिया है, जिसके चलते उसके मकान की दीवार के नीचे अनाधिकृत तरीके से नाली का निर्माण करा दिया, जिससे उसके मकान की दीवार के नीचे पानी भर गया। पीड़ित शौकत के दीवार के नीचे पानी भरने से पूरे मकान में नमी आ गयी है। वहीं, ग्रामीण ने मौसम से नाली बंद कर सरकारी नाली छोड़ने के लिए कहा, लेकिन मौसम सरकारी नाली छोड़ने को तैयार नहीं है। ग्रामीण ने सरकारी नाली से अवैध कब्जा हटाकर नाली को सुचारु रूप से चलाई जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed