फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration against chit fund companies

Muzaffarnagar News: चिटफंड कंपनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2023 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against chit fund companies
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने एसएसपी से की मुलाकात
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन भी सौंपा



संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चिटफंड कंपनियों के जमाकर्ता और परिवार के सदस्यों ने कंपनियों में डूबे रुपये का भुगतान वापस कराने को लेकर प्रदर्शन किया गया। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन भी सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मदनलाल आजाद और अध्यक्ष आजाद सिंह शेखावत ने निवेशकों की डूबी रकम वापस पाने के लिए तहसील स्तर पर खिड़की खोले जाने की मांग की। एडीएम ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू व मदन लाल आजाद के नेतृत्व में एसएसपी से मिले। उन्होंने मांग की कि निवेशकों की ओर से एजेंटों को परेशान किया जा रहा है, जबकि एजेंटों की कोई गलती नहीं है। सभी कंपनियां सरकार द्वारा पंजीकृत थी। यह कंपनियां भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दी हैं, तो जमाकर्ता एजेंट को प्रताड़ित कर रहे हैं, जिनका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एजेंट ने जमाकर्ताओं को केवल प्लान बताया था, या निवेश की सलाह दी थी। जमाकर्ता अपने जमा धन के बदले कंपनी की पासबुक, एग्रीमेंट, रसीद प्राप्त कर चुके है। जब बड्स एक्ट 2019 कानून और राज्य ने जमाकर्ताओं के जमा धन की जिम्मेदारी ली है, तो एजेंट को परेशान ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश गर्ग, सोमदत्त रोहेला, केतन कर्णवाल, धन सिंह, राकेश कुमार, शिव कुमार, जयपाल सिंह, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, निशांत त्यागी, सचिन गर्ग, उदयवीर, शिवबली, बालेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed