{"_id":"5fc7dffb8ebc3e9b85058849","slug":"demanded-the-government-to-enact-a-security-law-for-journalists-devband-news-mrt513770247","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की बनाने की सरकार से मांग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की बनाने की सरकार से मांग की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की बनाने की सरकार से मांग की
देवबंद। बलरामपुर जनपद में पत्रकार हत्याकांड पर नगर के पत्रकारों ने रोष जताया है। बुधवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी व सहारनपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में पत्रकारों की हत्याएं और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हो गई है। सरकार को पत्रकारों को सुरक्षा व सम्मान देने का काम करना चाहिए। ज्ञापन में मृतक पत्रकार के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिए जाने, आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने जाने की मांग की गई। इस मौके पर मुमताज, पंडित गोविंद शर्मा, राजकुमार जाटव, मुमताज अली, मंसब अली परवेज, एसडी गौतम, खिलेंद्र गांधी, बलबीर सैनी, मंथन चौधरी, महताब आजाद, एम. उस्मानी, फैसल नूर, विक्रांत नौसरान, अहसन परवेज मौजूद रहे।