फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demanded extortion from meat trader, accused arrested

मीट कारोबारी से रंगदारी मांगी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demanded extortion from meat trader, accused arrested
मुजफ्फरनगर। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र निवासी मीट कारोबारी से पचास हजार की रंगदारी मांगी गई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी आफताब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।
विज्ञापन

सरधना के गांव खिर्वा जलालपुर निवासी मोहम्मद मैराज ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कैराना प्लाट से भैंस का मांस खरीदकर बिजनौर में लाइसेंसी दुकानदारों को बेचता हैं। उसने यह कार्य एक माह पहले ही शुरू किया है। उनके मोबाइल पर आफताब नाम के व्यक्ति की कॉल आई। धमकी दी गई कि उसे यह काम करना हैं तो 50 हजार रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से हर माह देने होंगे। आफताब मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह पैसा देने के लिए तैयार नहीं हुआ तो खतौली के पास उनकी गाड़ी रुकवा ली गई। फिर से 50 हजार की रकम की मांग की। उसके साथ गाली गलौच की गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी आफताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed