{"_id":"6836eed3e2538d5d8704e205","slug":"demand-to-solve-the-problems-from-joint-commissioner-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-146667-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ज्वाइंट कमिश्नर से की समस्याओं का समाधान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ज्वाइंट कमिश्नर से की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन
-टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने की मुलाकात
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्य कर विभाग के दफ्तर पर बार और बेंच के बीच बैठक संपन्न हुई। इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक सांत्वना गौतम को समस्याओं से अवगत कराया।
वकीलों ने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर कराने की मांग की। कहा कि पोर्टल की समस्याओं के निराकरण के लिए मुजफ्फरनगर केंद्र पर तकनीकी सहायता टीम का गठन हो। रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाने, ब्याज माफी योजना लागू करने के लिए जल्द एसपीएल जारी करने की बता रखी गई।
शामली बाईपास पर नव निर्मित जीएसटी कार्यालय में वकीलों के बैठने के लिए कक्ष आबंटित किए जाने, बार-बेंच के बीच समय-समय पर बैठक करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शलभ कौशिक, महासचिव असगर मेहंदी, आरके शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सलील वत्स, रोहताश कर्णवाल, मुकेश कुमार ढींगरा, रवि शंकर अग्रवाल, अभिलाष कुमार, अंकुर मैनी आदि मौजूद रहे। संवाद