फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to release funds for Meerut-Panipat railway line

रेल मंत्री से मिला क्षेत्र का प्रतिनिधि मंड़ल

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to release funds for Meerut-Panipat railway line
मेरठ-पानीपत रेल लाइन का नक्शा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलने दिल्ली पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री से मेरठ-पानीपत रेलवे लाईन का फंड जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ-पानीपत रेलवे लाईन का सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। उक्त रेलवे लाईन के लिए अनुमानित लागत 2200 करोड़ रूपये बताई गई है। रेलवे लाईन मेरठ से सरधना वाया बुढ़ाना होते हुए पानीपत को जाएगी। बुढ़ाना व सरधना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर एकत्र हुए। डॉ. संजीव बालियान के नेतृत्व में नई दिल्ली रेल भवन पर पहुंचकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान मेरठ-पानीपत रेलवे लाईन जो सरधना, बुढ़ाना, एलम से होते हुए पानीपत को जाएगी, पर चर्चा की। सभी ने सर्वे होने के बावजूद अभी तक फंड जारी न होने की बात बताते हुए जल्द इस राशी को जारी करने की मांग की। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस बार की केबिनेट मिटिंग में इस लाईन का फंड स्वीकृत जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह, रेलवे लाईन संघर्ष समिति के ठा. घासीराम, नरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील, अनिरुद्ध, आशीष, शिवकुमार राणा, ठाठसिंह राणा व आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed