{"_id":"6050f28b8ebc3e592e0ea57a","slug":"demand-to-make-the-highway-encroachment-free-devband-news-mrt530131971","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग
विज्ञापन
देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। मंच ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष 13 शिकायतें पहुंचीं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम (ई) एस.बी. सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की गुणवत्तापरक जांच कराकर निस्तारण कराने को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार हर्ष चावला, सीओ रजनीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं, उत्तरप्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम (ई) एस.बी. सिंह को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें हाईवे को दोनों तरफ से अतिक्रमणमुक्त कराए जाने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में डॉ. बी.पी. सिंह, हाजी मो. हनीफ, वाजिद अली, विजय बजाज, राजपाल सिंह, सरिता टंडन आदि मौजूद रहे।
नगरपालिका में निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम (ई)
देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एडीएम (ई) एस.बी. सिंह ने नगरपालिका पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाउस और वाटर टेक्स समेत अन्य करों की वसूली के संबंध में अधिकारियों से प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ एसडीएम राकेश कुमार ंसिंह भी मौजूद रहे। वहीं, निरीक्षण के चलते पालिकाकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।