{"_id":"61c60f039260087cdb5dde46","slug":"demand-to-install-a-statue-of-former-prime-minister-pt-jawaharlal-nehru-muzaffarnagar-news-mrt5705751146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिभा स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिभा स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
खतौली नगरपालिका में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग लखनऊ के महासचिव मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका ईओ के नाम ज्ञापन देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग की।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद खतौली के निर्वाचित बोर्ड ने 1993 में सर्वसम्मति से पालिका बाजार के प्रांगण में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय किया था। बोर्ड के निर्णय के फलस्वरूप प्रतिमा का निर्माण भी हुआ, परंतु मूर्ति स्थापना से पूर्व ही शासनादेश से प्रदेश में नगर निकायों के निर्वाचित बोर्ड भंग कर दिए गए और पूर्व प्रधानमंत्री की उक्त प्रतिमा आज तक स्थापित नहीं कि गई। प्रतिमा पालिका के किसी कमरे में धूल खा रही हैं ।
नगर पालिका द्वारा प्रतिमा की स्थापना नहीं करना और प्रतिमा को सम्मान के साथ नहीं रखने से जहाँ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सिपाही पूर्व प्रधानमंत्री को अपमानित किया जा रहा है, वहीं प्रतिमा के निर्माण के लिए हुए पालिका कोष से भुगतान का दुरुपयोग हुआ है। इसलिए प्रतिमा को अतिशीघ्र स्थापित कराने का कष्ट करें । ज्ञापन देने वालों में अशोक शर्मा, अंकुर, आसिफ, जयभगवान, शाहिद, नासिर, शुऐब, बिजेंद्र, विजय, राहत इकबाल, राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।