फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to include 17 castes in SC

कश्यप समाज की जीआईसी में आरक्षण महापंचायत

Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to include 17 castes in SC
जीआईसी के मैदान में आयोजित आरक्षण महापंचायत में आरक्षण की मांग करते युवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
17 जातियों को एससी में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज के लोगों ने जीआईसी के मैदान में आरक्षण महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी में आरक्षण की मांग की गई। मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक फरवरी को माता शाकंभरी देवी मंदिर सहारनपुर से आरक्षण जन जागरण ज्योति रथयात्रा प्रारंभ हुई। 23 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचेगी। जीआईसी के मैदान में पहुुंची रथयात्रा के दौरान कश्यप समाज के भारी संख्या में लोग यहां एकत्र हुए। यहां आरक्षण महापंचायत में 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल करने की मांग की गई। जीआईसी मैदान से जुलूस निकालकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2012 में कश्यप निषाद सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा सदन में उठाया था। उन्होंने कहा था इस देश को आजाद कराने में इन जातियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवं देश की विपन्न परिस्थितियों में इन जातियों ने देश की रक्षा की। इन जातियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति दयनीय है। राजनीतिक, सामाजिक, न्यायालय, अधिकारी वर्ग में समाज की स्थिति निचले पायदान पर है। पूर्व सांसद कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक ने भी जीआईसी मैदान में पहुंचकर कश्यप समाज की मांग का समर्थन किया। महापंचायत में राजपाल कश्यप, अमित कश्यप, शाम कश्यप, धन प्रकाश कश्यप, संचित कश्यप, प्रदीप कश्यप, मुकेश कश्यप, आनंद कश्यप, सोमपाल , मोहनलाल, अजय कश्यप, सुमित कश्यप ने विचार रखे। जल सिंह फौजी, हरि गोपाल कश्यप, सौरभ कश्यप, सतपाल, अनुज कश्यप, अर्जुन कश्यप, अश्वनी, संजीव, डॉ. आदेश कश्यप, कुलदीप कश्यप, किरण कश्यप, चरण सिंह, राम निवास कश्यप, डॉ. गोवर्धन कश्यप, बबीता, पूजा, आरती, सीमा, सोनगिरि, ममता, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट से होगा सर्वांगीण विकास: पांचाल
मुजफ्फरनगर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने प्रदेेश सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ होगा। जगदीश पांचाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट जन हितकारी है। यह बजट गरीब किसान मजदूरों का हितैषी बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed