फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to impose Rasuka on former MP Salkhan Murmu

मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद सालखन मुर्मू पर रासुका लगाने की मांग

Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to impose Rasuka on former MP Salkhan Murmu
सम्मेदशिखर जी पर विवादित बयान को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते जैन समाज के लोग।
जैन समाज ने पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के बयान पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन एकता मंच ने झारखंड के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के बयान पर नाराजगी व्यक्त की। समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति, पीएम, गृह मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्व सांसद सालखान मुर्मू के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि सांसद सालखन मुर्मू ने झारखंड प्रांत स्थित पारसनाथ पहाड़ पर सम्मेदशिखर के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। पूर्व सांसद के बयान को सुनकर जैन समाज के लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। इससे जैन समाज में भारी आक्रोश है। जैन समाज मांग करता है कि पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ रासुका कानून के तहत कार्रवाई की जाएं। इस दौरान प्रदेश मंत्री अशोक जैन, अजय कुमार जैन, नितिन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, नमन जैन, रविंद्र जैन, पवन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed