{"_id":"683306e58d30b820450b5785","slug":"demand-to-dissolve-the-management-committee-of-kalyan-dev-baghra-degree-colldemand-to-dissolve-the-management-committee-of-kalyan-dev-baghra-degree-collegeege-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-146415-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कल्याण देव बघरा डिग्री काॅलेज की प्रबंध समिति भंग करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कल्याण देव बघरा डिग्री काॅलेज की प्रबंध समिति भंग करने की मांग
विज्ञापन
-डिग्री काॅलेज की भूमि 3.50 करोड़ रुपये में बिक्री करने के मामले ने तूल पकड़ा
फोटो समाचार।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव की बघरा स्थित शिक्षण संस्थाओं के उचित प्रबंधन, डिग्री काॅलेज की भूमि 3.50 करोड़ रुपये में बिक्री करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बघरा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्री शुकदेव आश्रम पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से मुलाकात की। साथ ही मांगों का ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मौजूद प्रबंध समिति ने कॉलेज की पत्रावलियां कब्जे में ले रखी हैं। वर्तमान कमेटी भंग की जाए।
बघरा ब्लाॅक के गांवों से पहुंचे लोगों ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से वीतराग स्वामी कल्याणदेव के स्कूल और कॉलेजों की व्यवस्था पारदर्शी, ईमानदार हाथों में सौंपने की मांग की। अधिवक्ता प्रिंस चौधरी ने कहा कि स्वामी कल्याण देव डिग्री काॅलेज की 17-18 बीघा भूमि प्रबंध समिति ने करीब 3.50 करोड़ में बेची है।
काजीखेड़ा से आये किसान नेता रमेश मलिक, तितावी के विजेन्द्र सिंह, ढिंढावली के चैन सिंह, पीन्ना के पंडित राज किशोर आदि ने कहा कि वीतराग संत ने गांव-गांव से दान जुटाकर संस्थाए खड़ी की ताकि किसान और मजदूरों के बच्चे पढ़ सकें। बेची गई जमीन में कौशल विकास केंद्र, बीएससी कृषि फार्म, मिनी खेल स्टेडियम बनाया जा सकता था। बिक्री से मिली करोड़ों रुपये की रकम से नई जमीन खरीदी जाए ताकि डिग्री काॅलेज की मान्यता बची रहे।
विज्ञापन
मौजूद प्रबंध समिति ने कॉलेजों की पत्रावलियां कब्जे में ले रखी हैं। वर्तमान कमेटी भंग की जाए। क्षेत्र के लोगों को समिति में रखा जाए। गढ़ी देशराज से आये रवि चौधरी, हैदरनगर निवासी जयवीर ने समिति का सदस्य बनाने की मांग की। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव की कोई संस्था उजड़ने नहीं देंगे। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह स्वामी जी को शिक्षा ऋषि कहते थे।
जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र काला, बघरा गन्ना समिति चेयरमैन अशोक, इंद्रपाल प्रधान कबीरपुर, प्रवीण धनसेनी, अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।