फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to conduct UPTET exam within 15 days

15 दिन के भीतर यूपीटीईटी आयोजित कराने की मांग

Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to conduct UPTET exam within 15 days
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई टेट के बाद युवा सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से चार सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल के नाम भेजकर आगामी 15 दिनों के भीतर परीक्षा दोबारा आयोजित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में सपा नेताओं के साथ युवा तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम जीत सिंह राय को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। जिस कारण परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। उन्होंने राज्यपाल के नाम दिए चार सूत्रीय मांग पत्र में आगामी 15 दिनों के अंदर पुन: परीक्षा आयोजित किए जाने, परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान किए जाने, 28 नवंबर को परीक्षा रद्द होने के कारण उसके परीक्षार्थियों को पांच पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही भविष्य में परीक्षा सर्दियों में आयोजित होने पर परीक्षार्थियों के ठहरने की सुविधा दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पकज सैनी, दिमाग सिंह एड़वोकेट, आमिर कस्सार, मुकीम राठौर, इरशाद जाट, गौरव शर्मा, सुशील, राहुल, शाहआलम, सरताज, सलमान, शादब, गंगन, अर्पित, काजी अरशद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed