मोरना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर तहसीलदार जानसठ अभिराज पांडे को ज्ञापन सौंपा। दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर कृषि बिलों के विरोध में धरना प्रदर्शन के चार माह पूरे होने पर किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर चौधरी चरणसिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। मोरना ब्लाक अध्यक्ष विकास डायरेक्टर ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तीनों कृषि बिलों को वापस करने की मांग की। योगेश शर्मा ने बिजली बिलों और पराली कानून को रद करने की बात कही। सवेंद्र राठी ने मोरना मिल पर बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने और रजबहों की साफ सफाई कराकर किसानों के लिए पानी छोडे़ जाने की मांग जिलाधिकारी से की। इस मौके पर प्रधान बिटटू, सतबीर बाबा, उदयवीर सहरावत, हवा सिंह, डा.पूनम, पिंकू राठी, हरविंद्र, बिटटू राठी, बिजेंद्र आर्य आदि किसान मौजूद रहे।