फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for solution of electricity related problems, dharna-demonstration held at power station

Muzaffarnagar News: विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग, बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for solution of electricity related problems, dharna-demonstration held at power station
रतनपुरी। क्षेत्र में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोड़ा बिजलीघर पर बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीओ खतौली संतोष कुमार को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


टोड़ा बिजलीघर से जुड़े हुसैनाबाद भनवाड़ा, नंगला, रियावली, कल्याणपुर आदि गांवों में विद्युत कटौती, खराब बिजली मीटर बदलने, जंगल की विद्युत सप्लाई 10 घंटे लगातार करने की मांग की। किसानों ने संगठन के जिला सचिव मूसा ठेकेदार के नेतृत्व में टोड़ा बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। जेई अजय कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता समस्याओं के उचित समाधान की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच धरना- प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ खतौली संतोष कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उचित निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ संतोष कुमार को दिया। बाद में धरने का समाप्त कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शमजीद राणा ने की। संचालन जिला सचिव मूसा ठेकेदार ने किया। प्रदर्शन करने वालों में किसान मजदूर संगठन के तहसील उपाध्यक्ष खलील राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष माजिद राणा, अंसार राणा, संजीद राणा, सदाकत राणा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed