फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for slaughter house

स्लाटर हाउस चालू कराने और नगर पालिका से लाइसेंस बनाने की मांग      

Tue, 18 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for slaughter house
स्लाटर हाउस शुरू कराने की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अवैध बूचड़खानों के बंद होने से मीट कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। ऑल इंडिया जमियत उल कुरैश के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कुरैशी समाज के लोगों ने खालापार से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। सूबे की सरकार पर रोजगार छीनने के आरोप लगाए। प्रदर्शन कर लाइसेंस बनवाने समेत स्लाटर हाउस चालू कराने की मांग की है।    
विज्ञापन

  
संगठन के बैनर तले खालापार से कुरैशी समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पर तक पैदल मार्च निकाला। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया जमियत उल कुरैश के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में मीट के कारोबार से बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। मीट कारोबार बंद होने से लोगों की आजीविका पर प्रभाव पड़ गया है।
विज्ञापन


जनपद में भी काफी संख्या में लोग मीट का कारोबार करते हैं, लेकिन प्रतिबंध होने से रोजगार की समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर में बंद पड़े स्लाटर हाउस को चालू कराकर लोगों को रोजगार मुहैया कराएं। नगर पालिका से लाइसेंस बनाए जाएं। इसके साथ ही लोगों को उन पशुओं को काटने की अनुमति मिले, जो गैर प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संगठन डीएम डीके सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, नौशाद कुरैशी, कारी खालिद, मुजस्सिम, इरफान, अब्दुल वहीद, शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed