फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for release of Dr. Kafeel Khan

डाक्टर कफील खान की रिहाई की मांग

Mon, 10 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for release of Dr. Kafeel Khan
खतौली में पदाधिकारी डॉक्टर कफील खान की रिहाई को प्रेस वार्ता करते हुए। - फोटो : KHATAULI
डाक्टर कफील खान की रिहाई की मांग
विज्ञापन

खतौली। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि योगी सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है, अपराधी बेखौफ हैं। पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक्टर कफील खान सरकार की कुव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, जो भी विपक्ष का नेता या व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को दबाने के लिए सरकार द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। सच्चाई के लिए आवाज उठा रहे, डाक्टर कफील खान पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए। जब उन्हें जमानत मिल गई, तो फिर से रासूका लगाकर जबरन जेल में रखा हुआ है। जिला कांग्रेस कमेठी मांग करती है कि डाक्टर कफील खान एवं अन्य निर्दोष नेताओं को रिहा किया जाए। प्रेसवार्ता में ब्रजभूषण शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, शारिक चौहान, राशिद, अनीस, हाजी निजामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed