फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for dissolution of minority commission and waqf board

अल्पसंख्यक आयोग व वक्फ बोर्ड भंग किए जाने की मांग

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for dissolution of minority commission and waqf board
मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करते क्राति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर किए जाने, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड को भंग किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि देश में मुस्लिम समाज जनसंख्या नियंत्रण की धज्जियां उड़ाते हुए विस्फोटक रूप से आबादी बढ़ाने में लगा हुआ है। वहीं, देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी भी इस समस्या को बढ़ा रहे हैं, जिससे निपटने में केंद्र सरकार कड़े कदम नहीं उठा रही है। देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा लगातार बढ़ रहा है। चूंकि मुस्लिमों की आबादी देश में 30 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, इसलिए अल्पसंख्यक आयोग को खत्म किया जाना चाहिए। वहीं, वक्फ बोर्ड को भी तत्काल प्रभाव से भंग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान ललित मोहन शर्मा, मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी, संजय चौधरी, गौरव गर्ग, शक्ति सिंह, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, बसंत कश्यप, राजन वर्मा, मंगतराम, जॉनी पंडित, बाबूराम जाटव, अमित कश्यप, अजय सैनी, बृजपाल कश्यप, रविंद्र सैनी, योगेंद्र बिहारी, मनुज कुमार, जॉनी कश्यप, विकास गोयल, अर्जुन गोस्वामी, जितेंद्र गोस्वामी, शैंकी शर्मा, कुलदीप, प्रदीप जैन, सौरभ रॉय, अमित पाल और आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed