{"_id":"5ef38d068ebc3e432a62b683","slug":"demand-for-complete-market-closure-on-tuesday-muzaffarnagar-news-mrt48801195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को पूर्ण बाजार बंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को पूर्ण बाजार बंदी की मांग
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्ण बाजार बंदी की मांग
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था जनमंच द्वारा वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपने विचार एवं समस्याएं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के सम्मुख रखीं।
डॉ एमएल गर्ग ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को घर में ही क्वारंटीन किया जाना चाहिए। शारदेन स्कूल के प्रबंधक विश्वरत्न ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए जाने पर जोर दिया। प्रणव गर्ग, आईएमके अध्यक्ष रविंद्र जैन, आईआईए के अध्यक्ष कुशपुरी, मनोज बाटला, विपुल भटनागर, प्रेरणा मित्तल, बीना शर्मा, अजय अग्रवाल, प्रगति कुमार, सीए संजय जैन, निखिल छाबड़ा, रामकुमार तायल ने समस्याएं रखीं। व्यापारी प्रतिनिधियों ने मंगलवार को बाजार पूर्ण बंद रखने तथा शुक्रवार को बाजार पूर्ण रूप से खुलवाने का आग्रह किया। मंत्री ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विभिन्न उपलब्धियों को हासिल किया है, जिसमें उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था पर अधिक बल दिया गया है। प्रदेश सरकार ने एक माह के बिजली के फिक्स चार्ज पर व्यावसायिक कनेक्शन पर छूट दी है। महामंत्री नीरज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ एमके बंसल ने तथा संचालन संस्था के अध्यक्ष निशांक जैन ने किया।