फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for compensation and place for the temple

Muzaffarnagar News: मुआवजा और मंदिर के लिए जगह दिलाने की मांग

Wed, 28 Jun 2023 05:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation and place for the temple
चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त किए गए मकानों और दुकानों के स्वामियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त किए गए मकानों और दुकानों के स्वामियों ने पुरकाजी लोकदल विधायक अनिल कुमार से मुलाकात की। सड़क निर्माण में गई जमीन का उचित मुआवजा और मंदिर के लिए जगह दिलवाने की मांग की।

पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर पुरकाजी खादर तिराहे से लेकर उप्र की सीमा के गांव बढ़ीवाला 15 किलोमीटर तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य होना है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लक्सर मार्ग पर खादर तिराहे, गांव सेठपुरा, हरिनगर व बढ़ीवाला आदि में निर्माण की जद में आए मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इससे जहां कई लोग बेघर हो गए हैं, वहीं कई का रोजगार बंद हो जाने से परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


इस बारे में बुधवार को गांव सेठपुरा में ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे पुरकाजी लोकदल विधायक अनिल कुमार और जिलाध्यक्ष संदीप मलिक से ग्रामीणों ने ध्वस्त किये गए मकानों व दुकानों का मुआवजा दिलवाने और तोड़े गए मंदिर के लिए जगह दिलवाने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








खादर तिराहे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा रखने की मांग

गांव सेठपुरा के ग्रामीणों ने लोकदल विधायक अनिल कुमार को राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी के नाम एक ज्ञापन दिया। पुरकाजी खादर तिराहे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा रखने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि उत्तराखंड के लक्सर व रुड़की और जनपद मुजफ्फरनगर के रास्ते खादर तिराहे पर आकर आपस में जुड़ते है। इसलिए इसका नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा रखा जाएं। ज्ञापन देने वालों में राहुल, पप्पू, हिमांशु, शुभम, लव, कुलदीप, संजय, रंजीत, दीपक, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed