फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of accused, picket at Kotwali

लव जेहाद के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, कोतवाली पर धरना

Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused, picket at Kotwali
शहर कोतवाली में धरना देते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दूसरे संप्रदाय के एक आरोपी को एक माह में भी न पकड़े जाने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए शहर कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में चेतावनी देकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

एक माह पहले नई मंडी क्षेत्र निवासी एक युवती ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्घावाला निवासी एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ कई साल तक दुष्कर्म किया जाता रहा। बाद में युवती की शादी हो गई तो भी युवक नहीं माना। वह उसे बुलाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसकी बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती पर धर्मांतरण का भी दबाव डाला गया। परेशान होकर युवती ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसे दर्ज हुए एक माह हो चुका है लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इस मामले में कई दिन पहले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी को पकड़ने की मांग की थी। मंगलवार को कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में कार्रवाई का आश्वासन मिला तो सभी कार्यकर्ता कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed