फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of accused in student suicide case

छात्रा आत्महत्या कांड में पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन

Tue, 02 Mar 2021 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused in student suicide case
छात्रा आत्महत्या कांड के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग लेकर पुलिस आफिस पर प्रदर्शन करते पिछडा व? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रेमी के उत्पीड़न से परेशान होकर पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के प्रकरण में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। संघर्ष मोर्चा ने मामले में प्रेमी के तीन दोस्तों के भी शामिल होने की बात कहते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की।

शहर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छात्रा ने गत सप्ताह पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर गांव कूकड़ा निवासी प्रेमी तुषार पर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही उसके तीन दोस्तों पर भी आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रेमी तुषार ने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए अपने तीन दोस्तों से भी उसके संबंध बनवाए थे। इस संबंध में चार माह पूर्व पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। इसके विरोध में संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एसएसपी अभिषेक यादव के नाम शिकायती पत्र देकर प्रेमी के तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने के साथ ही चार माह पूर्व दी गई तहरीर में समझौता कराने वाले चौकी गांधीनगर प्रभारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान देशपाल पांचाल, रामनिवास, रामपाल सिंह पाल, पंकज धीमान, श्यामसुंदर, सोनू धीमान, नितेश धीमान, अमित, शंकर सिंह, ब्रह्मदत्त, राहुल, उमेश, ओमकार, धर्मपाल और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed