{"_id":"62b0bf9c0fbaf24a9a7d70c4","slug":"demand-for-action-against-councilors-muzaffarnagar-news-mrt5937079118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण के जिला संरक्षक बागेश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रगीत के अपमान करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। देशद्रोह का मुकदमा व उनकी पालिका सदन से सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम ने जांच का भरोसा दिया।
हिन्दू जागरण जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने बताया कि दो दिन पूर्व नगर पालिका बोर्ड बैठक में राष्ट्रगीत के सम्मान में जनप्रतिनिधि और सभी सभासद खड़े होकर राष्ट्रगीत गा रहे थे, इसी दौरान मुस्लिम महिला सभासद कुर्सी पर बैठी रहीं और राष्ट्रगीत का अपमान किया गया। मांगपत्र देकर इन पर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नगराध्यक्ष अंजेश गुर्जर, बेटी बचाओ अभियान के जिला सह संयोजक हरेंद्र शर्मा, सदर खंड अध्यक्ष राजकुमार, अंकित पुंडीर, रवि वर्मा, अर्पित चौधरी, मोनू प्रजापति, रामकिशोर, मुकेश कश्यप, राहुल कश्यप, सतबीर उपस्थित रहे।
वंदेमातरम के दौरान बैठी रहीं थी सभासद
नगरपालिका की बोर्ड बैठक की शुरूआत में कराए गए वंदेमातरम के दौरान दो मुस्लिम महिला सभासद बैठी रहीं। सभागार में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री डॉ. कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई थी और पर्यवेक्षक सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के अलावा ईओ हेमराज मौजूद थे। बैठक के शुरू में वंदेमातरम का गायन कराया गया। रविवार को वायरल हुए फोटो में दो मुस्लिम महिला सभासद बैठी रहीं, जिस पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। ब्यूरो