फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi Dehradun Expressway One Way Cuts were closed barricading was done in Muzaffarnagar

UP: दिल्ली-दून हाईवे वनवे... एक तरफ दोपहिया वाहनों का आवागम हुआ आसान, पानीपत-खटीमा हाईवे पर भी बंद किए गए कट

Mon, 29 Jul 2024 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jul 2024 08:25 AM IST
सार

दिल्ली-दून हाईवे के कट बंद कर दिए गए हैं। हाइवे को वन-वे कर दिया गया है। एक तरफ दोपहिया वाहनों का आवागम आसान हो गया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर भी कट बंद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Dehradun Expressway One Way Cuts were closed barricading was done in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर हाइवे से गुजरते कांवड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने खतौली में भंगेला से पुरकाजी की भूराहेडी चेकपोस्ट तक हाईवे के बीच कट बंद करा दिए हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बैरिकेडिंग करा कर वनवे करा दिया है। इससे एक तरफ दोपहिया वाहनों का आवागमन आसान हो गया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर भी कट बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने 22 जुलाई की रात से दिल्ली देहरादून हाईवे व गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इन वाहनों को अलग-अलग मार्ग से निकाला जा रहा था। अब पुलिस ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर खतौली के भंगेला व पुरकाजी की भूराहेडी चेकपोस्ट (उत्तराखंड सीमा) तक आने जाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मार्ग पर यात्रा आसान करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई है। 
विज्ञापन


वहलना कट के पास रस्सा खींचा गया है। इस मार्ग पर दोपहिया व चोपहिया वाहन वन वे मार्ग पर चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर से पानीपत मार्ग पर भी पुलिस ने यहीं व्यवस्था लागू की है। कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि भंगेला चेकपोस्ट से उत्तराखंड की सीमा (जनपद के थाना पुरकाजी की भूराहेडी चेकपोस्ट) तक यह व्यवस्था बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कोई हादसा न हो। भंगेला से थाना खालापार के वहलना कट तक व इसके बाद रामपुर तिराहे से भूराहेडा चेकपोस्ट तक एक तरफ मार्ग पर छोटे वाहन चल रहे हैं। इस मार्ग पर बेरिकेडिंग लगा कर पुलिस को तैनात किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस मार्ग से अपने छोटे वाहन को लेकर आ जा सकता है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद यह व्यवस्था बनाई है।

सिवाया में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, टोल की 10 लाइन फ्री
हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़िया गंगाजल लेकर हाईवे पर पहुंचे। यहां कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख सिवाया टोल प्लाजा की 10 लाइनों को फ्री कर दिया गया है, जबकि दो लाइन आने व दो लाइन जाने की अभी चलाई जा रही है।



 

टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि पंचक खत्म होते ही शनिवार को लाखों की संख्या में कांवड़ियों ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई। रविवार को कांवड़ियां मेरठ सीमा में पहुंचे। दोपहर के समय कांवड़िया आराम करने के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर रुके। टोल पर कांवड़ियों ने डेरा डाल दिया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख रविवार को 10 लाइन फ्री करने का निर्णय लिया गया, जिनसे कांवड़ियां निकल रहे हैं और आराम कर रहे हैं। 

 

अभी चार लाइन चालू हैं, जिनसे वाहन आ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरा टोल फ्री कर दिया जाएगा। उधर, हाईवे की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी विपिन ताडा ने निरीक्षण किया। परतापुर से लेकर दौराला तक दोनों अधिकारी निरीक्षण करते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों व अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कोई चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed