फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Defense Ministry officer and advocate cast fake vote

Muzaffarnagar News: रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और अधिवक्ता का डाल दिया फर्जी वोट

Thu, 04 May 2023 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Defense Ministry officer and advocate cast fake vote
परिवार की महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और उनकी पत्नी के अलावा हाई कोर्ट के अधिवक्ता व उसकी पत्नी का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर वोट डाल दिया गया। परिवार की महिलाओं को पता चला तो उन्होंने हंगामा। इंस्पेक्टर ने महिलाओं को समझाकर बमुश्किल शांत किया।

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वार्ड नंबर 12 का मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर दो बहने अंजना और अर्चना अपनी माता संतोष शर्मा के साथ वोट डालने आई। अंजना ने बताया कि वोट डालते समय उन्हें पता चला कि उसके दो भाई और भाभियों की वोट डाल दी गई है। फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने को लेकर उन्होंने हंगामा किया। अंजना ने बताया कि उसका भाई प्रदीप शर्मा दिल्ली रक्षा मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर है। उसकी भाभी रेणु शर्मा भी उनके साथ है। दूसरा भाई संदीप शर्मा दिल्ली होई कोर्ट में अधिवक्ता है। उसकी भाभी ममता शर्मा भी उनके साथ रहती है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed