{"_id":"5e4ae21a8ebc3eccd911d219","slug":"deer-strayed-into-the-village-dogs-injured-devband-news-mrt4695061138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी 31 मार्च तक पूरा करें गृहकर व जलकर की वसूली : अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी 31 मार्च तक पूरा करें गृहकर व जलकर की वसूली : अंसारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च तक करें गृह व जलकर की वसूली : अंसारी
देवबंद। गृहकर, जलकर और जलमूल्य के वसूली कार्य की समीक्षा दौरान सोमवार को पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को मार्च माह तक हर हाल में शत प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि पालिका के विभिन्न मदों की वसूली शत प्रतिशत पूरा करें। 31 मार्च तक कोई भी कर्मचरी अवकाश न जाए। जिन कर्मचारियों ने गृहकर के नोटिस अब तक तामील नहीं करा पाए हैं उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। अंसारी ने कहा कि नगरपालिका की आय के संसाधन बढ़ाए जाने और नियमानुसार उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए 12 मिनी टिपर और 80 रिक्शा, रेहड़ों व रेहड़ी की खरीदारी की गई है। ताकि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। दारूल उलूम वक्फ रोड स्थित स्लाटर हाउस और देवीकुंड मेला मैदान की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हिदायत दी कि वह कूड़ा स्थल के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर कूड़ा न डाले। मेले के आयोजन से पूर्व देवीकुंड मैदान को अच्छी तरह साफ कराया जाएगा। इस मौके पर संजय जैन, पोपिन कुमार, अशोक मिश्रा, मौ. अकबर, महबूब गजाली, मौ. आरिफ, सुंदरलाल, अशोक, इरशाद इलाही आदि रहे।