आवास विकास कॉलोनी में दीपोत्सव मनाया
खतौली। राम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया गया। आवास विकास कॉलोनी में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बुधवार की रात्रि में श्रीराम दरबार लगाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अशोक विहार समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर, राकेश शर्मा, हरिओम इंसा, तेग सिंह, राहुल सिंह, संजय चौहान, चंद्रकांत, अमित उपाध्याय, देशराज, ओमकार, सतेंद्र, शैलेंद्र, सुनील भूंडिया, ब्रहम सिंह, मनोज, लाला इंद्र प्रकाश, प्रदीप आदि उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी ओर श्रीराम मंदिर होली चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर आतिशबाजी करते हुए श्रीराम के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलामंत्री मदन छाबड़ा, पुनित अरोरा, विवेक रहेजा, लवी शर्मा, गुरुदत्त अरोरा, बंटी बटला, विकास कौशिक सभासद, राजेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, माधव गुप्ता आदि शामिल रहे।