{"_id":"58dfed9f4f1c1bb01063fcfa","slug":"debt-waiver-will-be-announced-soon-finance-minister-rajesh-aggarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी कर्जमाफी की घोषणा: वित्तमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी कर्जमाफी की घोषणा: वित्तमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का खाका तैयार है। इसकी जल्द ही घोषणा होगी। साथ ही कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर उस योजना को जांच के दायरे में रखा जाएगा, जिसमें गड़बड़ी होने का संदेह है। नई सरकार पूरी तरह से विकास के एजेंडे पर काम रही है।
पीडब्लूडी के डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बूचड़खानों की बंदी पर कहा कि सरकार ने कहीं नहीं कहा है कि कोई व्यवसाय बंद हो। नियमानुसार काम करने की सबको आजादी है। पहले नियमों का पालन करना होगा। सरकार की मंशा साफ है कि गलत नहीं होने दिया जाएगा। पंजीरी योजना की जांच पर कहा कि पिछली सरकार की हर उस योजना की गहराई और प्राथमिकता से जांच होगी, जिस पर वर्तमान सरकार को शक है। इन सबको ट्रेस किया जा रहा है। पूर्व मंत्री आजम खान की बूचड़खानों के सवाल पर कमेंट करने से पल्ला झाड़ लिया।
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर कार्य होगा। उद्योगों को सुविधा, बिजली आदि नियमानुसार दी जाएगी। एक सवाल पर कहा कि प्रदेश में छोटी जोत के किसानों की बहुलता है। सरकार ने कर्जमाफी के लिए जो खाका तैयार किया है, उसके अनुसार सीमांत और लघु दोनों वर्ग के किसानों का ख्याल रखा गया है। जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग होने के बाद वह खुद किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करेंगे। सरकार की प्राथमिकता विकास करना है।