फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of woman's snake

महिला की सर्पदंश से मौत,स्तनपान करने के कुछ घंटे बाद बेटी ने भी दम तोड़ा

Fri, 25 May 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death of woman's snake
snake
पुरकाजी के गांव मांडला में सांप ने महिला को काट लिया। इसके बाद उसने बच्ची को स्तनपान करा दिया। इससे बच्ची की तुरंत मौत हो गई।झाड़ फूंक और आठ घंटे की उपचार के बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुरकाजी के गांव मांडला निवासी साजिद की पत्नी परवीन को बृहस्पतिवार की तड़के सांप ने काट लिया। उसके कुछ देर बाद उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी जिया को अपना दूध पिला दिया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसे उसके परिजन पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जानकारी की। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई करने से इंकार देने पर पुलिस लौट आई। उधर, जैसे ही परिजन बच्ची के शव को लेकर घर पहुंचे, तो पाया कि  परवीन की भी हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे झाड़ फूंक और उपचार के लिए ग्राम भक्तोवाली ले जाया गया, जहां पर करीब आठ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में भी शोक व्याप्त है। बच्ची को लेकर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सहरी के वक्त परवीन घर के काम में लगी थी, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed