फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of woman and son crossing the road

Muzaffarnagar News: सड़क पार कर रही महिला व बेटे की मौत

Wed, 12 Jun 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Death of woman and son crossing the road
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे के जानसठ बाइपास पर सड़क पार करते समय थाना मीरापुर के गांव केलापुर निवासी मीना (35) व उसके चार साल के बेटे लवदीप की मौत हो गई। महिला का दूसरा बेटा चुन्नू (7) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एक महिला अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा रोडवेज की बस से उतरने के बाद जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी किसी वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला व उसके छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल बड़े बेटे को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन



उधर, हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को पता चला कि महिला थाना मीरापुर के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है। महिला की ससुराल हरियाणा के जींद में है। वह अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायके आ रही थी। संभवत: जानसठ पुल के पास चौराहे से मीरापुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। नई मंडी सीओ रुपाली राव ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed