{"_id":"5852da6c4f1c1b896064abe2","slug":"death-of-prisoner-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बंदी की दिल्ली के अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के बंदी की दिल्ली के अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार के बंदी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। साढ़े तीन माह से बंदी का दिल्ली में उपचार चल रहा था। फेफड़े खराब होने और दिमाग में पानी भर जाने से हुई बंदी की मौत हुई है। दिल्ली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
जेल के बंदी भूषण (29) पुत्र फेरू का फेफड़ों की खराबी का दिल्ली के लाला लाजपतराय स्वरूप सफदरजंग हॉस्पिटल में साढ़े तीन माह से उपचार चल रहा था। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि 26 सितंबर 2013 को भूषण निवासी तिगाई मुबारिकपुर खतौली को लूट के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल में करीब छह माह से उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी।
पहले मेरठ और साढ़े तीन माह से उसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया था कि उसके फेफड़े खराब हो गए हैं। दिमाग में पानी चले जाने से बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की सगी बहन संतोष उसकी तीमारदारी में जुटी थी। दिल्ली में मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।