{"_id":"59c40bb44f1c1b98688b5cc9","slug":"death-of-lineman-s-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों का मुआवजे के लिए हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों का मुआवजे के लिए हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा में खंभे पर चढ़कर काम रहे संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
भोपा में राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल के पास ट्रांसफार्मर रखा है। उसके आसपास काफी घास उगी है। भोपा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन ओदित शर्मा, प्रमोद शर्मा और अनिल कुमार बृहस्पतिवार शाम इसके आसपास से घास और बेल आदि उखाड़ रहे थे।
खंभे के ऊपर भी बेल फैली हुई थी, जिसे उतारने के लिए अनिल निवासी तिस्सा ने शटडाउन लिया और पोल पर चढ़ गया। जबकि ओदित और प्रमोद नीचे सफाई कर रहे थे। कुछ ही देर बाद 11 हजार की लाइन में करंट आ गया, जिससे अनिल को जबरदस्त झटका लगा और वह झुलस गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों की भीड़ ने घेराव करते हुए विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद लाइन मे करंट छोड़ दिया गया। इस दौरान रविंद्र छोटा प्रधान, मदन प्रधान, हर्ष कुमार, प्रवीण शर्मा, इजहार अहमद प्रधान, राघव आदि ने थाना प्रभारी विजय सिंह और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। देर रात तक शव को खंभे से उतारा नहीं जा सका है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मोरना। भोपा में करंट लगने से दम तोड़ने वाला अनिल गांव तिस्सा का रहने वाला है, जो पिछले 8-10 वर्षों से भोपा में तैनात है। अनिल अपने परिवार में बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मां महावीरी, पत्नी ममता, बेटी अंजलि, पीहू, बेटे गनू, भाई प्रवीण और प्रदीप समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।