फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of a janitor after being buried under a tree

पेड़ के नीचे दबकर चौकीदार की मौत

Wed, 19 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death of a janitor after being buried under a tree
पेड़ के नीचे दबकर चौकीदार की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव लाडपुर में पेड़ के नीचे दबकर चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। चौकीदार की मौत से गांव में शोक व्याप्त है।

गांव लाडपुर में सोमवार सायं एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर बने श्मशान घाट पर लाया गया था। अंतिम संस्कार से निपटने के बाद गांव के चौकीदार 33 वर्षीय विपिन शर्मा ने देखा कि जामुन के पेड़ में आग लगी है। सड़क किनारे खड़े पेड़ में लगी आग की सूचना पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग को दी। ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार कर लौट आए, लेकिन चौकीदार वही पर रुक गया था। पुलिस के आने पर वह आग लगा पेड़ दिखा ही रहा था कि पेड़ भरभराकर चौकीदार के ऊपर आ गिरा। पुलिस ने आग लगे पेड़ के नीचे से चौकीदार को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक चौकीदार के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण व प्रधान के पति भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चौकीदार की मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed