फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death due to constable's illness, chaos in the family

कास्टेबल की बीमारी के चलते मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death due to constable's illness, chaos in the family
खतौली के गांव अतवाड़ा निवासी कांस्टेबल की बीमारी से हुई मौत, कांस्टेबल का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। तहसील खतौली के गांव अंतवाड़ा निवासी एक कांस्टेबल की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, उसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था। कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर सायं उनका शव लाया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अंतवाड़ा निवासी कृष्णपाल का बड़ा बेटा अनिल उम्र 27 वर्ष बदायूं में कांस्टेबल पद पर तैनात था। अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत की सूचना बदायूं दी गई। अनिल का शव सायं के समय गांव लगाया गया। मौत की सूचना के बाद आसपास के रिश्तेदार, परिचित, दोस्त और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मुजफ्फरनगर से आई पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल दो भाई है, छोटा भाई अनुज शुगर मिल में कर्मचारी है। परिवार में मॉं ओमवती, पत्नी आशा उर्फ रूबी और चार साल का बेटा शनि उर्फ माटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed