फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल को याद किया

Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay
जानसठ में डाक बंगले पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ/पुरकाजी। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षण भवन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रिजेश रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक व अंकुर पाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश में जनसंघ की स्थापना कर देश को एक नई दिशा देने का काम किया था। वे देश के विभाजन के खिलाफ थे, उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। आज देश में भाजपा की सरकार उनकी विचारधारा के कारण ही आई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता व महेश चंद शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी ने जनसंघ से शुरुआत की थी। जिससे आदमी का सपना साकार हो गया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, राजीव कालरा, गौरव भटनागर, अनूप सैनी, मनदीप छाबड़ा, अंकित प्रजापति, रामकिशोर सैनी, प्रेम, नितिन कुमार, अंकुर पाल आदि मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अविनाश त्यागी ने द्वारा उपाध्याय के संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भारत भूषण खुल्लर, मनोज जोधा, निर्दोष जैन, डाक्टर ओपी गौतम, अतुल विक्रम, शिवकुमार पाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed