फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead child's family handed over to chack four million

मृत बच्चे के परिजनों को चार लाख का चेक सौंपा

Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead child's family handed over to chack four million
गांव बेहडा सादात प्रधान आवास पर जटवाड़ा अग्निकांड के परिजनों को चेक प्रदान करते हुए। - फोटो : KHATAULI
मृत बच्चे के परिजनों को चार लाख का चेक सौंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव जटवाड़ा में अग्निकांड में जलकर मरे बच्चों के पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए चार लाख राशि का चेक मिला।

ककरौली के गांव जटवाड़ा स्थित जावेद उर्फ जानू के कोल्हू में गांव बेहड़ा सादात निवासी अख्तर का परिवार मजदूरी के तहत कोल्हू में भट्ठी पर खोई झुकाई का कार्य कर रहा था। भट्ठी पर लगा खोई का ढेर अचानक भरभरा कर गिरने से आग लग गई। आग लगने के कारण साहिल व साहिबा की जलकर मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों के मदद से तब्बसुम को किसी तरह बचा लिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सहित आला अफसर व श्रम उपायुक्त सहित आदि अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय में अवगत कराया। जटवाड़ा लेखपाल राहुल ने बताया कि उपजिलाधिकारी जानसठ अजय अम्बष्ट के दिशा निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष लखनऊ से भेजे गए चार लाख धनराशि का चेक पीड़ित परिवार के मुखिया अख्तर पुत्र शब्बीर को समाज सेवी नरेंद्र चौधरी के द्वारा प्रदान कराया गया है। इस मौके पर इस्माईलुदीन, मोहम्मद अली, हाजी महबूब, शहनवाज, घसीटा ठेकेदार, मुरसलिन, खलील आदि सहित प्रधान बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed