फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of missing youth found in Rohana forest

Muzaffarnagar News: दो दिन से लापता युवक का शव रोहाना के जंगल में मिला

Thu, 15 Jun 2023 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Rohana forest
मृतक के पिता ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव रोहाना क्षेत्र में मिला है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से बताई जा रही है। मृतक के पिता ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
रोहाना रोड स्थित म्हाड़ी मोहल्ले का कुंदन उर्फ अनिकेत (22) दो दिन पूर्व किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था। परिजन रिश्तेदारियाें के अलावा संभावित स्थानों पर उसे तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर रोहाना मार्ग स्थित गैस एजेंसी के पास जंगल में मृत हालत में युवक का शव पड़ा होने दी सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामे की कार्रवाई की। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली मुजफ्फरनगर से सूचना के बाद थाना प्रभारी राकेश शर्मा कस्बे में मृतक के घर पहुंचें और पूरी घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया जहरीले पदार्थ के सेवन से मृतक की मौत होता प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस के सामने परिजनों ने पड़ोसी पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। मृतक युवक की सगाई हो गई थी। कुछ दिनों बाद शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed