{"_id":"61d0a7bd31fdf5432269a01c","slug":"days-spent-in-worship-and-congratulation-muzaffarnagar-news-mrt571689712","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा-अर्चना और बधाईयों में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा-अर्चना और बधाईयों में बीता दिन
विज्ञापन
नव वर्ष पर गुब्बारों से सजाया गया गांधी कालोनी का शनि मंदिर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा-अर्चना और बधाईयों में बीता दिन
मुजफ्फरनगर। नए साल का पहला दिन पूजा-अर्चना और एक-दूसरे को बधाईयां देने में बीता। नए संकल्प किए गए। सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर गांव-गली तक लोगों ने एक-दूसरे को नई सुबह की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी दिनभर नववर्ष के बधाई संदेश भेजे गए।
शिव चौक पर बजाया घंटा
शहर के बीच शिव चौक पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। दिनभर यहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जरूरतमंदों को भोजन कराया और कपड़ों का वितरण किया।
साईं धाम में गूंजे भजन
रेलवे रोड स्थित साईं धाम में में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। साईं बाबा के भजन गुनगुनाए गए। जरूरतमंदों की मदद में यहां कपड़े और भोजन का वितरण किया गया। सुबह छह से देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन रहा।
विज्ञापन
बालाजी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
टाउनहॉल के निकट शहर बाली चौक पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा की। नए साल में सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई।
नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए
शहर के श्रद्धालु नए साल पर दूर-दराज के मंदिरों में भी पहुंचे। सभासद विकास कुमार ने बताया कि उनके साथ शहर के 45 श्रद्धालु कटरा पहुंचे हैं। मां के दर्शन कर नए साल के लिए मंगलकामना की गई। शनिवार सुबह शिव चौक से श्रद्धालुओं की बस सिद्धबली के लिए रवाना हुई। इसके अलावा शुकताल में दिनभर लोगों की आवाजाही रही।
नए साल पर अग्रवाल ने बजाया शंख
नए साल की सुबह कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना की। अग्रवाल ने श्रद्धालुओं और अन्य लोगों से मुलाकात की और नए साल की बधाई दी। इसके बाद आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बरेली से लौटे, जनसभा की तैयारी में जुटे
केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान शनिवार सुबह बरेली से लौटे। खतौली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलावा रैली पर चर्चा की की गई। इसके बाद बालियान खेड़ी राजपूतान और सलावा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नए साल की बधाई दी और जनसभा की तैयारियों की समीक्षा भी की।
सदर तहसील में पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी
सदर तहसील में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के कारण यहां जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी गई। डीएम ने नए साल में जनसमस्याओं का निस्तारण और अधिक तेजी के साथ करने के निर्देश दिए।
नए साल पर और अधिक बेहतरी का संकल्प
सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने कहा कि नए साल पर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। कर्मचारियों ने और अधिक बेहतर तरीके से कार्य करने और जन समस्याओं के निस्तारण का संकल्प लिया।
गुब्बारों से सजाया मंदिर
गांधी कॉलोनी स्थित शनि मंदिर को नए साल पर गुब्बारों से सजाया गया। पंडित अजय शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुबह से ही आवाजाही रही।
तीन पदकों पर मेरी निगाह : काकरान
अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने कहा कि इस साल कॉमनवेल्थ गेम, एशियन गेम और एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। तीनों पदकों पर मेरी निगाह है। देश को पदक दिलाना है।
टीम को कबड्डी में बनाना है चैंपियन : संजीव बालियान
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान इन दिनों बंगलुरु में है। प्रो-कबड्डी में उन्हें पिंक पैंथर टीम का चीफ कोच बनाया गया है। कहते हैं कि नए साल में खिताब जिताना ही लक्ष्य है।

नव वर्ष पर शंखनाद करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर नव वर्ष पर पूजा अर्चना करते श्राद्वलु ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नव वर्ष के प्रथम दिन साईं धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के बालाजी चौक पर नव वर्ष की प्रात: पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : MUZAFFARNAGAR