फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Day robbery caused by looting in Mandi area

दिन दहाड़े मंडी क्षेत्र में हुई लूटपाट से दहशत

Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Day robbery caused by looting in Mandi area
नवीन मंडी स्थल पर लूट की घटना को सीसीटीवी में जांचते एसपी सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिन दहाड़े मंडी क्षेत्र में हुई लूटपाट से दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली के दिन शहर की नवीन मंडी क्षेत्र में हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। एसपी सिटी व सीओ मंडी समेत फोर्स ने पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली। राज्यमंत्री व शहर विधायक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नई मंडी क्षेत्र में हो रही लूट की लगातार वारदातों पर नाराजगी जाहिर की।
नई मंडी निवासी कारोबारी प्रवीण बंसल की नवीन मंडी में महेंद्र कुमार एंड संस से किराना समेत थोक सामान बिक्री की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रवीण बंसल अपनेे बेटे शांतनु और नौकरों के साथ दुकान पर मौजूद थे और ग्राहक भी सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसते ही प्रवीण बंसल व शांतनु पर पिस्टल तान दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुुशवाहा और इंस्पेक्टर नई मंडी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली। सूचना पर राज्यमंत्री कौशल विकास व शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल भी मौके पर पहुंचे और सीओ व इंस्पेक्टर से नई मंडी क्षेत्र में हो रही लूट की लगातार वारदातों पर नाराजगी जताई। बाद में एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। लूटी गई रकम होली की बिक्री होने के चलते लाखों में बताई जा रही है। पीड़ित ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि सिर पर हेलमेट लगे होने के चलते दोनों लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेते हुए बाइक सवार लुटेरों की तलाश में शहर में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व भी हुई थी लूट
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में जिस कारोबारी प्रवीण बंसल व उनके बेटे शांतनु से दिनदहाड़े लूट हुई है, उसी कारोबारी व उसके बेटे को गत दिसंबर माह में भी लुटेरों ने शिकार बनाते हुए 66 हजार की नकदी लूट ली थी। उस समय भी लुटेरे बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल दुकान पर पहुंचे थे और दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन सोमवार को फिर उसी तर्ज पर हुई लूट ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच लूट से पुलिस पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर हर चौराहे पर फोर्स तैनात है। बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग भी की जा रही है। इसके बावजूद बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े नई मंडी क्षेत्र में अति व्यस्त दुकान पर पहुंचकर लाखों की लूट को अंजाम देकर सकुशल फरार हो गए, जो पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवार खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed