फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters carrying kanwad in 20 hours

हरिद्वार से 20 घंटे में कांवड़ लेकर गांव पहुंची बेटियां  

Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Daughters carrying kanwad in 20 hours
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव खरपोड़ के अधेड़ गुलबीर भगत ने आठ घंटे में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मैराथन कांवड़ लेकर गांव पहुंचे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वहीं गांव कासमपुर खोला की बेटियों ने भी 20 घंटे में कांवड़ लाकर पूर्वजों की परंपराओं और आस्थाओं का निर्वहन करते हुए शिव भक्ति की मिसाल कायम की है। 
विज्ञापन


मोरना के गांव खरपोड़ निवासी 50 वर्षीय गुलबीर भगत 30 वर्षों से हरिद्वार से कांवड़ लाकर गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते है। वो एक साल में दो बार मैराथन कांवड़ मात्र आठ घंटे में लाते हैं। गांव पहुंचने पर प्रधान कपिल कुमार, बबलू प्रधान, जितेंद्र, मोहर, मोजवीर, गौरव, बलजोर, मित्रपाल, प्रहलाद सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कासमपुर खोला की बेटी सृष्टि, अंशुल, प्रीति, सोनम, खुशबु आदि ने भी परिजनों के साथ 20 घंटे में कांवड़ लाकर गांव के शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। विनोद ने बताया कि ये बेटियां परिजनों के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाती है। प्रमुख योगेश सिंह, प्रधान महेंद्र, तेजपाल, ओमेंद्र, मीनू सिंह राम सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed