फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters are on the heights of success witDaughters are on the heights of success with courageh courage

Muzaffarnagar News: हाैसले से सफलता के आसमान पर बेटियां

Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Daughters are on the heights of success witDaughters are on the heights of success with courageh courage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होते ही खुशियां छा गईं। मेरिट के आसमान पर बेटियों ने कामयाबी का डंका बजाया। 10वीं में अमर नायक स्वामी राहुल सिंह इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा दिशा प्रजापति और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर की छात्रा दिव्यांशी यादव संयुक्त रूप से 93.67 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। 12वीं में एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खामपुर मिल मंसूरपुर की अवनी सैन ने 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
शुक्रवार को नतीजे जारी होते ही मेधावियों ने खुशी मनाई। दसवीं की मेरिट में 22 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली की आलिशबा और यूनिक इंटर कॉलेज खामपुर की आयशा ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज भोपा की साक्षी, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राधिका चौहान और श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज की अजका परवीन 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की वैष्णवी तायल ने 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में किसान इंटर कॉलेज खरड़ के गणित वर्ग के छात्र लव गर्ग और राजकीय इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां की दीपा ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के अभिषेक शर्मा, एसडी कन्या इंटर कॉलेज की गार्गी 89.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। जैन कन्या पाठशाला की श्रेया वर्मा 89.00 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज बेहड़ा की छात्रा पिंकी 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed