{"_id":"681611f2fe1db7357b0b8ac3","slug":"daughter-not-found-protest-in-police-station-todaydaughter-not-found-protest-in-police-station-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-144864-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नहीं मिली बेटी, कोतवाली में धरना प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नहीं मिली बेटी, कोतवाली में धरना प्रदर्शन आज
विज्ञापन
-सात दिन पहले गांव के ही दूसरे वर्ग के 4 युवक किशोरी को बहला-फुसला ले गए थे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव से 7 दिन पहले गांव के ही दूसरे वर्ग के 4 युवक गांव की किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे। घोषणा के अनुसार पुलिस शनिवार तक किशोरी को तलाशने में असफल रही है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ कश्यप समाज का कोतवाली में धरना-प्रदर्शन आज (रविवार) से आरंभ होगा।
क्षेत्र के एक गांव से 27 अप्रैल को सुबह 4 बजे दूसरे वर्ग के चार युवक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे। घटना की नामजद रिपोर्ट किशोरी के पिता ने कोतवाली में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस घटना में महिला सहित 4 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था।
पुलिस की कार्यशैली से नाराज कश्यप समाज के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि शनिवार तक पुलिस किशोरी को तलाशने में असफल रही तो रविवार से कोतवाली में धरना प्रदर्शन होगा। खाप चौधरी डॉ़ सोनू कश्यप ने बताया कि पुलिस बेटी को तलाश कर लाने में असफल रही है। कोतवाली में आज रविवार से धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर घटना से नाराज बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी 5 मई तक किशोरी के न मिलने पर आरोपियों के गांव में 6 मई को हिंदू महापंचायत की घोषणा की है। घटना को लेकर हिंदू समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।