फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter found from Kerala, made to talk to father through video call

Muzaffarnagar News: केरल से मिली बेटी, पिता की वीडियो कॉल से कराई बात

Mon, 05 May 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Daughter found from Kerala, made to talk to father through video call
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव से आठ दिन पहले गांव के ही दूसरे वर्ग के चार युवक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे। कश्यप समाज के लोग पूर्व घोषणा के अनुसार कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को केरल क्षेत्र से मिलना बताते हुए वीडियो कॉल से किशोरी के पिता से बात करवाई। बेटी से वार्ता के बाद कश्यप समाज का कोतवाली में आयोजित धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया।
दूसरे वर्ग के 4 युवक गांव की ही कक्षा-12 की किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे। घटना 27 अप्रैल 4 बजे की है। घटना की नामजद रिपोर्ट किशोरी के पिता ने दूसरे वर्ग के 4 युवकों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। रिपाेर्ट में बेटी के साथ साढ़े 4 लाख रुपये भी ले जाना लिखवाया गया। किशोरी के न मिलने पर कश्यप समाज के लोगों ने रविवार को कोतवाली में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। घोषणा के अनुसार रविवार को कश्यप समाज के लोग कोतवाली पहुंचना आरंभ हो गए। खाप चौधरी डॉ़ सोनू कश्यप भी समाज के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

समाज के लोगाें के साथ पुलिस ने वार्ता की। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने केरल क्षेत्र से किशोरी को तलाश कर लिया है। समाज के लोगों की पुष्टि के लिए पुलिस ने किशोरी के पिता के फोन पर वीडियो कॉल कर बेटी से बात करवाई। बेटी के मिलने की संतुष्टि होने के बाद कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया। कोतवाली पहुंचने वालों में सुशील कश्यप, श्याम, देवेंद्र कश्यप, रामधन, अंकित, नरेश, हरपाल, ओमपाल सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस की टीम शनिवार को केरल पहुंच गई थी। इस टीम में महिला उप निरीक्षक भी शामिल है। देर रात पुलिस ने केरल क्षेत्र से किशोरी को तलाश कर लिया था। किशोरी को लेकर टीम बुढ़ाना के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed