{"_id":"62c5d9b3b2e12f3b625d3fcc","slug":"daughter-dies-due-to-car-collision-mother-injured-muzaffarnagar-news-mrt5958619102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बेटी की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बेटी की मौत, मां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की घायल मां को उपचार दिया जा रहा है।
लाडपुर निवासी विपिन की पत्नी रीना देवी और 11 वर्षीय बेटी खुशी जानसठ रोड पर खुशहाली पेट्रोल पंप के समीप घास काट रही थी। गांव की ओर से तेज गति से आई कार ने मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर घायल हो गई। युवक कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। घायल रीना देवी का उपचार किया जा रहा है। उधर, सड़क दुर्घटना में किशोरी की हुई मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मारपीट की
खतौली। खोखनी निवासी देवेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा गुड्डू स्कूल जा रहा था। रास्ते में खड़े गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नहाते समय युवक गंगनहर में डूबा
खतौली। गांव सोंटा निवासी 20 वर्षीय अर्जुन अपने दोस्तों के साथ खतौली गंगनहर में नहाने के लिए आया था। सभी गंगनहर में नहाते हुए फोटोग्राफी कर रहे थे। नहाते समय अर्जुन गहरे पानी में चला गया। अर्जुन को डूबता देखकर साथियों ने शोर मचाया। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अर्जुन के पानी में डूबने की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर परिजनों सहित पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर बुलाकर अर्जुन की तलाश कराई जा रही है।