फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Date of exhibition declared after six years

छह साल बाद नुमाइश की तिथि घोषित, 27 मई से 25 जून तक लगेगी प्रदर्शनी       

Tue, 17 Apr 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Date of exhibition declared after six years
बैठक को संबोधित करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश का आयोजन 27 मई से 25 जून के बीच होगा। कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले 14 मई से नुमाइश प्रस्तावित थी। डीएम ने इस प्रदर्शनी में आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए इसे नया रंग देने का प्रयास किया है। बॉलीवुड नाइट और स्टार शो के आयोजन के साथ ही स्थानीय कलाकारों, खेल और खिलाड़ियों के साथ ही सामाजिक और सरकारी अभियानों को भी इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम राजीव शर्मा ने नुमाइश मेले का आयोजन कराने के लिए कोर कमेटी के साथ ही शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में बैठक ली। छह साल बाद हो रही नुमाइश के आयोजन के लिए जनसहयोग की अपेक्षा करते हुए उनके सुझाव और समर्थन मांगा।
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का 27 मई से 25 जून तक आयोजन का निर्णय फाइनल हुआ। 30 दिनों के आयोजन के बारे में सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस सूची में इस नुमाइश की परंपरा के अनुसार पूर्व के वर्षों से होते आ रहे कार्यक्रमों को ही शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची पर मीटिंग में उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव दिए। भाजपा के जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने आबकारी विभाग के द्वारा प्रस्तावित शाम-ए-रंगीन कार्यक्रम पर जवाब मांगा किए कार्यक्रम कैसा होगा, इसके बारे में साफ किया जाए। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अंधविश्वास की कुरीति टूटती है। भाजपा नेता गीता जैन, समाजसेवी वीना शर्मा, प्रेरणा मित्तल ने नुमाइश के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का सवाल उठाया।

डीएम ने कहा कि नुमाइश में लोक कलाओं सांग और रागिनी से जुडे़ कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। इस बार नुमाइश में बीमा योजना, शूटिंग प्रतियोगिता, जल और पर्यावरण संरक्षण, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत गुड़ पर गोष्ठी, थियेटर पर कार्यक्रम, ग्राम स्वराज अभियान जागरूकता, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम, वाद-विवाद और निबंध लेखन, क्लासिकल डांस, खिलाड़ियों का सम्मान, सैनिकों की याद में कार्यक्रम, फूड सिक्योरिटी, हेल्थ कैंप, कठपुतली और जादू शो, पत्रकार वेलफेयर पर भी कार्यक्रम रखे जाएंगे। नुमाइश ठीक चली तो वह समय भी बढ़ा सकते हैं।

बैठक में एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल, तहसीलदार सदर रंजीत सिंह, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, डीआईओएस मुनेश कुमार, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, रमा नागर, कृष्ण गोपाल मित्तल, रमेश खुराना, दिनेश बंसल, सुनील तायल, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल, कुशपुरी, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, नरेश गुप्ता, विपुल भटनागर, कीर्ति भूषण, होतीलाल शर्मा, राकेश त्यागी, जहीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार, गौहर सिद्दीकी, सुलेमान सिद्दीकी, रोहताश पाल, विष्णु शर्मा, सुनील दर्शन आदि रहे।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि नुमाइश आयोजन वास्तव में एक चुनौती है, लेकिन ये विश्वास दिलाता हूं कि हम इस परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास होंगे। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। नुमाइश में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

व्यापारियों के धन, महिलाओं के सम्मान की रक्षा करेंगे
एडीएम प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि नुमाइश में महिला, बच्चे और बुजुर्ग आसानी से घूम सके, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो तभी हमारी सफलता है। नुमाइश में आने वाले व्यापारियों के धन और महिलाओं के सम्मान की हर हालत में रक्षा की जाएगी। अपराधी कोई कितना ताकतवर को उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 


और नेता जी बिफर गए
नुमाइश की बैठक में सब ठीक चल रहा था। एडीएम प्रशासन ने जब यह कहा कि कोई कितना भी ताकतवर को उस पर कार्रवाई होगी, इस पर बैठक में मौजूद भाजपा के व्यापारी नेता सुनील तायल बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि आप हमें डराना चाह रहे हैं। नेताजी के इस वाक्य से सभा में मौजूद भाजपा नेता भी अवाक रह गये। नेता जी का सम्मान बचाने को एक-दो भाजपा नेता को उनके साथ खड़ा होकर हंगामा भी करना पड़ा। एडीएम ने जब यह कहा कि किसी बात के अर्थ का अनर्थ निकालकर हंगामा न करें। इस पर नेताजी बैठक से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed